साड़ी, मंगलसूत्र और झूठी आवाज… जब हिस्ट्रीशीटर बना ‘बीवी’ और पुलिस रह गई हैरान

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 10:05 AM

female disguise to escape arrest

राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को गच्चा देने के लिए महिला का रूप धारण कर लिया था। आरोपी दयाशंकर उर्फ बिट्टू चार महीने से फरार चल रहा था और पुलिस को झांसा देने के लिए उसने साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को गच्चा देने के लिए महिला का रूप धारण कर लिया था। आरोपी दयाशंकर उर्फ बिट्टू चार महीने से फरार चल रहा था और पुलिस को झांसा देने के लिए उसने साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट और मंगलसूत्र पहनकर खुद को महिला बताना शुरू कर दिया। पुलिस जब भी उसके घर पहुंचती, वह घूंघट डालकर दरवाजे पर आता और महिला बनकर कहता कि बिट्टू घर पर नहीं है। उसकी यह चाल लंबे वक्त तक काम आई लेकिन आखिरकार पुलिस ने सच्चाई का पता लगा ही लिया।

घर की खिड़की से दिखी सच्चाई

सदर थाना पुलिस को लंबे समय से इस हिस्ट्रीशीटर की तलाश थी। कई बार घर आने पर भी पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला। लेकिन इस बार जब पुलिस टीम ने उसके घर की रेकी की तो खिड़की से अंदर शराब की बोतल और सिगरेट रखी दिखी। शक और गहरा हुआ और पुलिस ने पूरा जाल बिछाया।

घूंघट में छिपी थी साजिश

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी कहीं और नहीं बल्कि अपने ही घर में है। बस फिर क्या था, एक खास योजना बनाकर टीम ने छापा मारा और महिला के भेष में छिपे बिट्टू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें साड़ी और ब्लाउज पहना हुआ बिट्टू नजर आ रहा है। उसकी यह चाल देख हर कोई हैरान है।

क्यों भाग रहा था बिट्टू?

इस साल फरवरी में बिट्टू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रिंस चावला नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था। पहले उसे बातचीत के बहाने बुलाया गया और फिर बुरी तरह पीटा गया। गंभीर हालत में प्रिंस को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस ने बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन वह तभी से फरार हो गया। लंबे समय तक पुलिस को धोखा देता रहा लेकिन साड़ी और घूंघट भी उसे ज्यादा देर तक बचा नहीं सके।


वायरल हुआ गिरफ्तारी का वीडियो

सोशल मीडिया पर अब पुलिस द्वारा महिला के भेष में पकड़े गए बिट्टू का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग उसकी चालाकी और पुलिस की सूझबूझ की जमकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद अब उसके बाकी साथियों को पकड़ना आसान हो जाएगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!