जानिए कौन हैं ये नहें कलाकार, जिन्होंने बनाया जागरुकता गीत, ट्रेन पर पत्थर न मारने की है अपील

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 05:30 PM

find out who these unknown artists are who created an awareness song appealing

: रेल यात्रियों को सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश देने के लिए अब रेलवे ने एक नई और अनोखी पहल की है। जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूकता गीत सुनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस गीत को दो नन्हे कलाकारों ने अपनी आवाज़ और सोच से तैयार किया है।

प्रयागराज ( सैय्यद आकिब रजा): रेल यात्रियों को सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश देने के लिए अब रेलवे ने एक नई और अनोखी पहल की है। जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूकता गीत सुनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस गीत को दो नन्हे कलाकारों ने अपनी आवाज़ और सोच से तैयार किया है।

PunjabKesari

दरअसल रेल यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और जिम्मेदार बनाने की दिशा में रेलवे ने एक सराहनीय कदम उठाया है। अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष रेल जागरूकता गीत सुनाया जाएगा।इस गीत को 9 वर्षीय आरव और 13 वर्षीय असित ने तैयार किया है। दोनों भाई "साई बंधु" के नाम से जाने जाते हैं और अपनी मधुर प्रस्तुतियों के लिए पहले से ही पहचान बना चुके हैं। गीत में यात्रियों से रेलवे की संपत्ति की रक्षा करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करने, सफाई बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाना है। आपको बता दें असित और आरव के पिता वीरेंद्र कुमार भी प्रयागराज मंडल में विभाग के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में सेवा दे रहे हैं।

रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने इस रेल जागरूकता गीत का औपचारिक विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों की यह पहल सभी यात्रियों के लिए प्रेरणादायक है। रेलवे को उम्मीद है कि यह गीत यात्रियों तक सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा और सभी मिलकर रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित तथा सुखद बनाएंगे।

गीत के बोल
सुनो देश के वासियों जागो और जगाओ..भारतीय रेल को सुरक्षित स्वच्छ बनाओ, सुरक्षित सफर का संकल्प उठाओ, ट्रेनों पर पत्थर कभी ना चलाओ, सतर्क रहो और सबको समझाओ, किसी अनजान व्यक्ति से कुछ ना खाओ, कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फैलाओ, स्वच्छ रहे रेल हमारी यह संदेश फैलाओ नन्ही उम्र... बड़ा संदेश। आरव और असित की यह पहल बता रही है कि बदलाव की शुरुआत उम्र नहीं, अच्छी सोच से होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!