Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 May, 2026 06:09 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राज्य के कुछ इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। आसनसोल के जमुरिया टीएमसी के दफ्तर में आग लगने की खबर है। इस घटना के बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों...
नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राज्य के कुछ इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। आसनसोल के जमुरिया टीएमसी के दफ्तर में आग लगने की खबर है। इस घटना के बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने उनके दफ्तर को निशाना बनाकर आगजनी की।
चुनावी परिणामों के ऐलान के दौरान राज्य में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, और इस घटना ने हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। विभिन्न इलाकों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं।
इस बीच, रुझानों में भाजपा राज्य में मजबूत बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है और पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर बताई जा रही है।