मणिपुर में भारी मात्रा में विदेशी हथियार और बम बरामद, 2 उग्रवादी भी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 01:37 PM

huge cache of foreign weapons and bombs recovered in manipur militants arrested

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार बड़े अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में मणिपुर पुलिस और भारतीय सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में तेंगनौपाल (Tengnoupal) जिले में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा (IMB)...

Manipur Weapons Seizure : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार बड़े अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में मणिपुर पुलिस और भारतीय सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में तेंगनौपाल (Tengnoupal) जिले में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा (IMB) के पास से भारी मात्रा में घातक हथियार, विदेशी पिस्तौल, वॉकी-टॉकी (संचार उपकरण) और देसी बम (IED) के अवशेष बरामद किए हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि अलग-अलग अभियानों में दो सक्रिय उग्रवादियों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी 5 जून को तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना के तहत चोनजांग कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में सीमा स्तंभ संख्या 72 और 73 के बीच के इलाके से की गई। 

एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 202 और 102ए पर लिटान, महादेव और सिनाकेथेल के आसपास के इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य कोटलैन में हाल ही में हुई हिंसा का असर अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकना था।       

यह भी पढ़ें: अब चुपके से देख सकेंगे दूसरों की Stories, यूजर्स के लिए आया प्री-पेड प्लान, जानें क्या बंद हो जाएगा Free Instagram?

इस कारर्वाई के दौरान दोनों समुदायों की आबादी वाले गांवों में संयुक्त रूप से गश्त की गई और कई बंकरों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने शांति बनाये रखने में सहयोग मांगने के लिए ग्राम अधिकारियों और नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ भी बातचीत की। 

इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को क्षेत्र में सुरक्षा बलों की निरंतर मौजूदगी का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्थानीय युवाओं को हिंसा में शामिल होने या कहीं और होने वाली घटनाओं से प्रभावित होने से रोकें। 

यह भी पढ़ें: कहीं छूट न जाए मौका: घर में बेटी के जन्म पर अब सरकार देगी 50,000 रुपये, जानें पूरा प्रोसेस?

वहीं अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय आबादी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने तथा लोगों और सामान की आवाजाही के लिए राजमार्गों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।        

इसी बीच सुरक्षा बलों ने 5 जून को थौबाल जिले के लिलोंग थाना के तहत स्टोन क्रशर क्षेत्र के पास वैथौ संगोमसांग से एक प्रतिबंधित संगठन के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।       शनिवार को ही चलाये गये एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने अवैध शराब ले जाने के आरोप में इम्फाल ईस्ट जिले के हीनगांग थाने के तहत फिजम लीराक से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!