राजनीति जगत को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता का हुआ निधन

Edited By Updated: 17 Apr, 2025 10:30 AM

former mla jai kishan dies of heart attack

दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन का बुधवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया

नेशनल डेस्क: देश की राजनीति और खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किशन का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक सभी स्तब्ध हैं। जैसे ही जय किशन को दिल का दौरा पड़ा, परिवार के सदस्य उन्हें फौरन संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे।

आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
जय किशन का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार स्थल मंगोल पुरी के वाई ब्लॉक स्थित शवदाह गृह रखा गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और उनके समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहेंगे।

राजनीतिक जीवन में खास पहचान
जय किशन ने सुल्तानपुर माजरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। वे अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों और राजनीतिक सहयोगियों में गहरा दुख है।

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
जय किशन के निधन पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कई नेताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त किया। उनका जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस इकाई ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!