पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

Edited By Updated: 13 Oct, 2021 07:18 PM

former pm manmohan singh s health deteriorated

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है और वह बुखार से पीड़ति हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि डॉ सिंह को पिछले तीन दिनों से बुखार था। डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों की टीम उनकी निरंतर देखरेख कर रही
डॉ. सिंह का एम्स के सीएन टावर में इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि डा.सिंह की जांच के लिये एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में एक मेडिकल बोडर् का गठन किया जा रहा है। वहां चिकित्सकों की टीम उनकी निरंतर देखरेख कर रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि डॉ सिंह एम्स अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती हैं, वहां उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की जा रही हैं। अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से अभी तक कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

कोरोना से संक्रमित भी हुए थे मनमोहन सिंह
इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।

 

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!