कनाडा में चोरी के बाद हाई-वोल्टेज "ड्रामा"; पुलिस से भिड़े आरोपी गाड़ी छोड़कर भागे, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 05:11 PM

four charged after suspect vehicle collides with police cruiser

कनाडा के मार्खम में कथित रिटेल चोरी के बाद भाग रहे पांच संदिग्धों में से चार को यॉर्क रीजनल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि भागते समय संदिग्धों की गाड़ी ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। एक आरोपी अब भी फरार है। सोशल मीडिया पर किए गए कुछ अतिरिक्त...

International Desk: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मार्खम शहर में एक रिटेल स्टोर से कथित चोरी के बाद भागने की कोशिश कर रहे पांच संदिग्धों में से चार को यॉर्क रीजनल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई की शाम करीब 7:45 बजे फेयरबर्न ड्राइव और हाईवे-7 के पास स्थित एक स्टोर में हुई। स्टोर के कर्मचारियों ने देखा कि कुछ लोग पावर टूल्स को शॉपिंग ट्रॉलियों में भर रहे थे। लॉस प्रिवेंशन टीम ने आरोपियों को पहले की चोरी की घटनाओं से पहचान लिया था और उन पर नजर रखी।

 

जांच के मुताबिक, आरोपी बिना भुगतान किए स्टोर से बाहर निकले और चोरी का सामान एक वाहन में लोड करने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि संदिग्धों की गाड़ी ने एक पुलिस क्रूजर को टक्कर मार दी। इसके बाद सभी पांच आरोपी वाहन छोड़कर पैदल भाग गए। पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक संदिग्ध अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा (36), मनप्रीत सिंह (30, ब्रैम्पटन), विशवजीत सिंह (22, मिसिसॉगा) और सुखिंदर रखड़ा (43, किचनर) के रूप में हुई है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्टों में दावा किया गया है कि सभी आरोपी पहले से रिहाई (release orders) पर थे और इस घटना के लिए कनाडा की जमानत नीति को जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, यॉर्क रीजनल पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने केवल चोरी, वाहन द्वारा पुलिस क्रूजर को टक्कर मारने, चार आरोपियों की गिरफ्तारी और एक आरोपी की तलाश की जानकारी दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!