दोस्ती हो तो ऐसी! डिनर के बाद कोहली के लिए खुद ड्राइवर बने धोनी, Viral Video ने फैंस को किया इमोशनल!

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 11:20 AM

friendship should be like this dhoni himself became kohli s driver after dinner

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 30 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले रांची शहर पूरी तरह से क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। टेस्ट सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रांची पहुंचे, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर...

नेशनल डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 30 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले रांची शहर पूरी तरह से क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। टेस्ट सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रांची पहुंचे, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर है। इसी बीच विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात ने शहर के माहौल को और भी खास बना दिया है। धोनी के घर हुई एक डिनर पार्टी के बाद दोनों दिग्गजों का बाहर आने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिनर के बाद 'थाला' बने सारथी

पहले वनडे से ठीक पहले विराट कोहली सीधे रांची स्थित एमएस धोनी के आवास पर पहुंचे। धोनी ने अपने घर पर एक खास डिनर का आयोजन किया था, जिसमें कोहली के साथ ऋषभ पंत भी शामिल हुए। जैसे ही इस मुलाकात की खबर फैली धोनी के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोनों दिग्गजों की केमिस्ट्री देखना किसी जश्न से कम नहीं था। वायरल हो रहे वीडियो में धोनी खुद कार चलाते हुए दिखाई दिए, जिसमें बगल की सीट पर विराट कोहली बैठे थे। धोनी डिनर के बाद कोहली को टीम होटल तक छोड़ने गए। यह दिलचस्प और भावुक नजारा फैंस के दिलों को छू गया। धोनी की कप्तानी में ही कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, और उनकी यह मजबूत दोस्ती और बंधन आज भी बरकरार है। फैंस इस मुलाकात को भारतीय क्रिकेट की सबसे खूबसूरत दोस्ती बता रहे हैं।

<

>

टीम इंडिया की एंट्री से बढ़ा उत्साह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे। होटल से लेकर अभ्यास मैदान तक फैंस के उत्साह भरे नारे गूंजते रहे। रांची जैसे छोटे शहर में क्रिकेट सुपरस्टार्स की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया है।

कोहली के लिए अहम है यह वनडे सीरीज

विराट कोहली के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे थे, हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने दमदार अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। अब कोहली रांची वनडे से मजबूत वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीदें हैं, क्योंकि यह उनकी साल 2025 की आखिरी वनडे सीरीज है।

अंतिम दौर की तैयारियां

पहले वनडे से पहले टीम इंडिया ने रांची में अपने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी लय हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

रांची की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए पहले वनडे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। आगामी महीनों में होने वाली बड़ी सीरीज के मद्देनजर यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!