OYO बना क्लासरूम! छात्रा संग रंगरलियां मनाते दिखे मास्टर साहब, दोनों के रोमांस का Video सोशल मीडिया पर आग की तरह Viral

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 11:58 AM

of teacher doing obscene act with student goes viral in deoria

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्राइवेट स्कूल के क्लासरूम के भीतर टीचर द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का...

Teacher Student Classroom Viral Video : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्राइवेट स्कूल के क्लासरूम के भीतर टीचर द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामले का खुलासा तब हुआ जब माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि एक टीचर क्लासरूम की मर्यादा भूलकर छात्रा के साथ आपत्तिजनक और अश्लील हरकतें कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

आरोपी टीचर अश्वनी शर्मा पर गिरी गाज

वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान अश्वनी शर्मा के रूप में हुई है। मामला गरमाता देख स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई की है। स्कूल ने आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें: Coffee Shop की एक गलती और ये महिला बन गई दुनिया की सबसे अमीर शख्स! Elon Musk की संपत्ति भी पड़ गई फीकी

दो महीने पुराना है वीडियो, अब मची खलबली

सूत्रों और शुरुआती जांच के अनुसार यह वीडियो लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है। सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर दो महीने तक यह मामला दबा कैसे रहा और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?

पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच जारी

देवरिया पुलिस और जिला शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और छात्रा का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अश्वनी शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) या अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!