Edited By Mansa Devi,Updated: 02 Mar, 2026 01:11 PM

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नोएडा में एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोने के बाद नाले में जा गिरी। यह घटना बिसरख पुलिस स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर, नोएडा के पास हुई।
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नोएडा में एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोने के बाद नाले में जा गिरी। यह घटना बिसरख पुलिस स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर, नोएडा के पास हुई।
ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकला
कार में सवार ड्राइवर, सुशील त्यागी, सुरक्षित बाहर निकल गया और उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
नोएडा में पहले भी हुआ था हादसा
इससे पहले नोएडा में एक अन्य दर्दनाक हादसा भी हुआ था। सेक्टर-150 के पास, ATS Le Grandiose सोसायटी के नजदीक, एक निर्माणाधीन साइट के पास कार डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। यह घटना रोड सेफ्टी की कमी और निर्माण साइटों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर गई थी।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद के लिए कोशिशें
पिछले हादसे में मृतक युवक, युवराज मेहता, जब कार में फंसा तो पानी में डूबने लगा। उन्होंने कार की छत पर चढ़कर अपने पिता, राजकुमार मेहता को लोकेशन भेजी और मदद मांगी। हालांकि, युवराज तैरना नहीं जानते थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी
युवराज लगभग 1-2 घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे और फोन की टॉर्च जलाकर सिग्नल भी देते रहे। CCTV फुटेज में उनकी अंतिम आवाजें और फ्लैशलाइट की रोशनी रिकॉर्ड हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रेस्क्यू में देरी होने के कारण उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।