FTL Cylinder Price: महंगाई का नया झटका: 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल, जानें कितना महंगा हुआ

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 11:36 AM

ftl cylinder price 5 kg small gas cylinder gas cylinder price

FTL cylinder price: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से आम जनता और कारोबारियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस के दामों में बड़े बदलाव हुए हैं। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 5 किलो वाले छोटे (FTL) सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की...

FTL Cylinder Price: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से आम जनता और कारोबारियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस के दामों में बड़े बदलाव हुए हैं। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 5 किलो वाले छोटे (FTL) सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कमर्शियल इस्तेमाल वाले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत में 195.50 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये का इजाफा हुआ है।

आम घरों को राहत, होटल-रेस्टोरेंट की बढ़ी आफत
राहत की बात यह है कि घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अभी भी 913 रुपये पर स्थिर है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस साल अब तक कमर्शियल गैस की कीमतों में कुल 498 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 2078.50 रुपये का हो गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? वैश्विक संकट का असर
गैस और ईंधन की कीमतों में इस आग के पीछे पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहा तनाव सबसे बड़ा कारण है। ईरान द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' जैसे प्रमुख व्यापारिक रास्ते को बाधित करने की वजह से दुनिया भर में सप्लाई चेन चरमरा गई है। आपको बता दें कि दुनिया की कुल तेल और गैस सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इस संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में करीब 50% का उछाल देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!