तांत्रिक की सलाह पर 5 वर्षीय बच्ची की दे दी बलि, घर के पीछे दफनाया शव... पति-पत्नी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Mar, 2025 03:25 PM

goa 5 year old girl sacrificed advice tantrik body buried behind house

पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगनकर ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसके बुधवार से लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने से पता चला कि बच्ची आरोपियों के घर में घुसी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई।...

नेशनल डेस्क: गोवा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या की। इसके बाद उन्होंने शव को घर के पीछे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) ने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने उन्हें परेशानियां खत्म करने के लिए एक बच्चे की बलि देने की सलाह दी थी।

पूछताछ के दौरान कबूल किया गुनाह 
पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगनकर ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसके बुधवार से लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने से पता चला कि बच्ची आरोपियों के घर में घुसी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई। पूछताछ के दौरान निःसंतान दंपति ने काला जादू करने वाले एक व्यक्ति की सलाह पर बच्ची की हत्या करने की बात कबूल ली।

अधिकारी के अनुसार, दंपति का मानना ​​था कि ‘बच्चे की बलि देने' से उनकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि शव को उन्होंने अपने परिसर में ही दफना दिया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!