Gold-Silver Price Hike : अचानक बढ़ गए सोने-चांदी के दाम, चांदी ₹10000 मंहगी... गोल्ड ने भी दिया बड़ा झटका

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 12:07 AM

gold silver price hike gold and silver prices rise suddenly

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सर्राफा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार शाम सोना और चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया फैसला...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सर्राफा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार शाम सोना और चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया फैसला माना जा रहा है, जिससे बाजार का रुख बदल गया।

सोना-चांदी में तेज उछाल

एमसीएक्स (MCX) पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स में करीब ₹3,500 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई और कीमत ₹1,45,500 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में ₹10,000 प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह फिर से ₹2.33 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत रहा। कॉमैक्स (COMEX) पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स करीब 93 डॉलर बढ़कर 4,601 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गया। हालांकि, इससे एक दिन पहले सोने में 176 डॉलर की गिरावट भी देखी गई थी।

ट्रंप के फैसले का असर

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित हमले को फिलहाल टाल दिया है। साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए 6 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इस फैसले से वैश्विक स्तर पर थोड़ी राहत का माहौल बना और निवेशकों का भरोसा फिर से सोने की ओर बढ़ा, जिससे कीमतों में तेजी आई।

बाजार में अभी भी अनिश्चितता

हालांकि कीमतों में उछाल आया है, लेकिन बाजार अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में सोना और चांदी दोनों में तेजी और गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। छोटी-छोटी वैश्विक खबरें भी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!