Gold/ Silver New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे सोने से जुड़े ये नियम

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 01:18 PM

gold etf silver etf gold silver april 1 gold silver new rules

Gold/ Silver New Rules:  1 अप्रैल से सोने और चांदी के निवेश और इन पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नियम न केवल आपके निवेश की वैल्यू को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी टैक्स प्लानिंग और लोन लेने की क्षमता पर भी असर डालेंगे।

Gold/ Silver New Rules:  1 अप्रैल से सोने और चांदी के निवेश और इन पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नियम न केवल आपके निवेश की वैल्यू को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी टैक्स प्लानिंग और लोन लेने की क्षमता पर भी असर डालेंगे।

विदेशी नहीं, अब 'देसी' भाव से तय होगी कीमत
अब तक गोल्ड और सिल्वर ETF (Exchange Traded Funds) की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मानक (LBMA) के आधार पर तय होती थीं। लेकिन सेबी (SEBI) के नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल से इनकी वैल्यू भारतीय एक्सचेंजों के 'डोमेस्टिक स्पॉट प्राइस' यानी घरेलू हाजिर भाव पर आधारित होगी। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों को भारत के बाजार की वास्तविक कीमत पता चलेगी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों व करेंसी के उतार-चढ़ाव का असर कम होगा।

इसी के साथ जो लोग फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल गोल्ड या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में पैसा लगाना सुरक्षित समझते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने अब डिजिटल निवेश के फायदों को टैक्स के दायरे में समेटने की तैयारी कर ली है।

क्या है टैक्स का नया गणित? अब तक कई निवेशक sovereign gold bond को टैक्स के मोर्चे पर काफी किफायती मानते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब एसजीबी (SGB) पर भी कैपिटल गेन टैक्स का भुगतान करना होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह नियम सभी के लिए एक जैसा नहीं है। जो निवेशक बॉन्ड जारी होने के वक्त से ही उसे 'होल्ड' कर रहे हैं, उन्हें इस टैक्स से छूट मिलती रहेगी। यह गाज मुख्य रूप से उन लोगों पर गिरेगी जिन्होंने सेकेंडरी मार्केट से बॉन्ड खरीदा है। इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के आधार पर टैक्स वसूला जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे वर्तमान में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETF) पर लिया जाता है।

बाजार का हाल: क्या हैं आपके शहर में सोने-चांदी के भाव? आज बाजार बंद होने के कारण कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए कल के पुराने रेट्स पर ही फिलहाल कारोबार टिका हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुकी हैं। भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना सबसे महंगे स्तर ₹1,45,410 पर देखा गया, वहीं चांदी की चमक भी ₹2.29 लाख प्रति किलो के करीब बनी हुई है।

कैरेट के हिसाब से कीमतों का विश्लेषण शुद्धता के आधार पर देखें तो लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1.33 लाख के आसपास है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1.09 लाख के करीब मिल रहा है। रायपुर और पटना में कीमतें अन्य महानगरों के मुकाबले थोड़ी कम दर्ज की गई हैं। कल से लागू होने वाले नए टैक्स नियम निवेशकों की रणनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, खासकर उनके लिए जो शॉर्ट टर्म मुनाफे के लिए डिजिटल गोल्ड का रुख करते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!