Edited By Sahil Kumar,Updated: 04 Apr, 2026 05:53 PM
देश में सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका कारण वैश्विक अनिश्चितता है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और बड़े निवेश से बच रहे हैं। चांदी के दाम स्थिर हैं, जबकि सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। विशेषज्ञों के...
नेशनल डेस्कः वैश्विक अनिश्चितता के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं, जबकि गिरते दाम आम लोगों के लिए खरीदारी का बेहतर मौका भी बना सकते हैं। बाजार के जानकारों के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों में बड़े निवेशक सोना-चांदी में आक्रामक निवेश से बच रहे हैं और स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से कीमतों में हल्की गिरावट के साथ अस्थिरता बनी हुई है।
चांदी का ताजा भाव
राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,500 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी 25,000 रुपये में बिक रही है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,550 रुपये दर्ज किया गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट – 1,51,080 रुपये
22 कैरेट – 1,38,500 रुपये
18 कैरेट – 1,13,350 रुपये
मुंबई:
24 कैरेट – 1,50,930 रुपये
22 कैरेट – 1,38,350 रुपये
18 कैरेट – 1,13,200 रुपये
चेन्नई:
24 कैरेट – 1,52,180 रुपये
22 कैरेट – 1,39,500 रुपये
18 कैरेट – 1,16,350 रुपये
कोलकाता:
24 कैरेट – 1,50,930 रुपये
22 कैरेट – 1,38,350 रुपये
18 कैरेट – 1,13,200 रुपये
अहमदाबाद:
24 कैरेट – 1,50,980 रुपये
22 कैरेट – 1,38,400 रुपये
18 कैरेट – 1,13,250 रुपये
लखनऊ:
24 कैरेट – 1,51,080 रुपये
22 कैरेट – 1,38,500 रुपये
18 कैरेट – 1,13,350 रुपये
पटना:
24 कैरेट – 1,50,980 रुपये
22 कैरेट – 1,38,400 रुपये
18 कैरेट – 1,13,250 रुपये
हैदराबाद:
24 कैरेट – 1,50,930 रुपये
22 कैरेट – 1,38,350 रुपये
18 कैरेट – 1,13,200 रुपये
क्या यह खरीदारी का सही समय है ?
हालिया गिरावट ने आम ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका पैदा किया है। खासतौर पर शादी के सीजन के दौरान गहनों की मांग बढ़ने के चलते सर्राफा बाजार में रौनक लौट सकती है। ऐसे में जो लोग लंबे समय से कीमतों में नरमी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय फायदे का सौदा साबित हो सकता है।