MCX Gold Price: सोना हुआ महंगा, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट 22 कैरेट का ताज़ा रेट

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 12:44 PM

gold and silver prices  domestic market gold price 10 gram gold price

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर से चमक लौट आई है। घरेलू वायदा बाजार में आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई, जिसका बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी माना जा रहा है। साथ ही, अमेरिका में बढ़ती...

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर से चमक लौट आई है। घरेलू वायदा बाजार में आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई, जिसका बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी माना जा रहा है। साथ ही, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और ट्रेड वॉर जैसी आशंकाओं ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा है – और वो विकल्प है ‘सोना’।

वायदा बाजार में सोने-चांदी का हाल:
सुबह 9:20 बजे तक एमसीएक्स (MCX) पर स्थिति:

-सोना (5 अगस्त अनुबंध): ₹97,400 प्रति 10 ग्राम (0.19% की तेजी)
-चांदी (हाजिर अनुबंध): ₹1,11,771 प्रति किलोग्राम (0.26% की बढ़त)
इससे साफ है कि निवेशकों का रुझान एक बार फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है।

मंगलवार को रहा था दबाव
पिछले दिन यानी मंगलवार को बाजार पर थोड़ा दबाव देखा गया था। उस दिन सभी कैरेट के सोने की कीमतों में गिरावट आई थी:
24 कैरेट सोना: ₹387 की गिरावट के साथ ₹97,916
22 कैरेट सोना: ₹354 सस्ता होकर ₹89,691
18 कैरेट सोना: ₹290 की गिरावट के साथ ₹73,437
14 कैरेट सोना: ₹57,281
यह गिरावट अस्थायी मानी जा रही थी और बुधवार को आई तेजी ने इसे साबित कर दिया।

आज के ताज़ा रेट (IBJA के अनुसार)
कैरेट    आज का रेट (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट    ₹97,916
23 कैरेट    ₹97,524
22 कैरेट    ₹89,691
18 कैरेट    ₹73,437
14 कैरेट    ₹57,281

 चांदी की कीमत (999 शुद्धता): ₹1,11,997 प्रति किलो
 क्यों बढ़ी सोने की कीमतें?

-अमेरिकी डॉलर में कमजोरी: डॉलर इंडेक्स में गिरावट से गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ीं।
-ट्रेड वॉर की आशंका: अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नए टैरिफ लगाने के संकेत से वैश्विक ट्रेड टेंशन बढ़ी।
-बढ़ती महंगाई (Inflation): अमेरिका में महंगाई दर बढ़ने से निवेशक गोल्ड को 'सेफ हेवन' मान रहे हैं।
-निवेशकों का रुझान: शेयर मार्केट में अस्थिरता के बीच कीमती धातुओं की ओर रुझान बढ़ा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!