MCX-Comex Gold Rate: सोने में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का लेटेस्ट भाव

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 11:00 AM

gold prices rise silver becomes cheaper know today s late

Gold Silver Price today सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (8 दिसंबर) को सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत बढ़त के साथ 1,30,544 रुपए प्रति पर थी। चांदी की कीमत में 0.79 फीसदी की गिरावट आई है ये 1,81,966...

बिजनेस डेस्कः Gold Silver Price today सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (8 दिसंबर) को सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत बढ़त के साथ 1,30,544 रुपए प्रति पर थी। चांदी की कीमत में 0.79 फीसदी की गिरावट आई है ये 1,81,966 रुपए के करीब कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्झ की गई है। तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 31 रुपए की तेजी के साथ 1,30,431 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,462 रुपए था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 114 रुपए की तेजी के साथ 1,30,576 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,617 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,233 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। 

चांदी ने गिरावट

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1508 रुपए की गिरावट के साथ 1,81,900 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 1,83,408 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1335 रुपए की गिरावट के साथ 1,82,073 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,82,155 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,80,974 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में गिरावट आई है। Comex पर सोना 4,236.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 0.62 डॉलर की गिरावट के साथ 58.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

सोने ने इस साल अबतक दिया लगभग 67% रिटर्न 

सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने का आकर्षण इस साल भी मजबूत बना हुआ है। घरेलू बाजार में सोना अब तक लगभग 67% रिटर्न दे चुका है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह बढ़त करीब 60% रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर का रुख स्थिर रहता है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमतें 5% से 16% तक और बढ़ सकती हैं।

दिल्ली सर्राफा संघ के अनुसार, 1 जनवरी को सोना ₹79,390 प्रति 10 ग्राम था, जो 5 दिसंबर को बढ़कर ₹1,32,900 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर डॉलर, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी कीमतों में तेजी के मुख्य कारण हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब होने के कारण निवेश अनुशासित तरीके से किया जाना चाहिए। पोर्टफोलियो में 8–12% हिस्सा सुरक्षित निवेशकों और 12–17% हिस्सा उच्च जोखिम वाले निवेशकों के लिए सोने में रखा जा सकता है।

एकमुश्त निवेश के बजाय गोल्ड ETF में SIP या STP के जरिए निवेश को बेहतर विकल्प बताया गया है। वहीं पारंपरिक जरूरतों के लिए भौतिक सोना सीमित मात्रा में रखना उचित माना गया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!