Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 May, 2026 06:17 PM

पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की दामों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, वहीं, आज फिर रेटों में हलचल दिखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी के रेटों में बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका और ईरान...
नेशनल डेस्क : पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की दामों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, वहीं, आज फिर रेटों में हलचल दिखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी के रेटों में बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम को लेकर सहमति बन सकती है, जिसके बाद से सोने चांदी के रेट बढ़ने के साथ-साथ कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है।
MCX पर गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट 1,52,715 रुपये तक पहुंच गया, जबकि सिल्वर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 2,55,826 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। रिटेल बाजार में भी 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,100 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई।
चांदी ने लगाई बड़ी छलांग
सोने के साथ-साथ चांदी के रेटों में भी वृद्धि हो रही है। चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 1,75 रुपए बढ़ गई गई जिससे 2,55,830 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोने में भी 480 रुपए की बढ़त दर्ज की गई जिससे भाव 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के हो गए। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों के बढ़ते भरोसे की वजह से लोग तेजी से सोना-चांदी की तरफ रुख कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3 फीसदी से ज्यादा उछला, जबकि चांदी में 6 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
आपके शहर में क्या है ताजा रेट?
- Chennai में 1 किलो चांदी का भाव 2,75,100 रुपये तक पहुंच गया।
- Delhi में चांदी 2,65,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
- Mumbai में चांदी की कीमत करीब 2,65,200 रुपये रही।
- Kolkata में चांदी करीब 2,63,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।