Edited By Radhika,Updated: 16 Oct, 2025 06:20 PM

धनतेरस और दिवाली पर सोना (Gold) खरीदना कई लोगों के लिए एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। मौजूदा समय में 24 कैरेट सोने का दाम 1.3 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल चुका है, जिससे गहने या सिक्के खरीदने का सपना पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
नेशनल डेस्क : धनतेरस और दिवाली पर सोना (Gold) खरीदना कई लोगों के लिए एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। मौजूदा समय में 24 कैरेट सोने का दाम 1.3 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल चुका है, जिससे गहने या सिक्के खरीदने का सपना पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों के बीच अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन कीमतों में लगातार उछाल क्यों आ रह है। आने वाले दिनों में क्या इन कीमतों में कमीं आएगी या फिर नहीं?

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?
सोने की मौजूदा रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं बताई जा रही हैं:
- आर्थिक अनिश्चितता: बढ़ते सरकारी कर्ज और अमेरिकी Government Shutdown जैसी मौजूदा आर्थिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों को सोने की ओर मोड़ दिया है।
- मुद्रास्फीति का डर: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ऑटोनोमी को लेकर चिंताएं हैं। अगर राजनीतिक हस्तक्षेप से अमेरिकी ब्याज दरें कम होती हैं, तो Inflation में फिर से उछाल आ सकता है। सोने को पारंपरिक रूप से मुद्रास्फीति से बचाव का एक सुरक्षित जरिया माना जाता है।
- केंद्रीय बैंकों की खरीद: वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीद।
- D-DollariZation ट्रेंड: वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने का रुझान।
- निवेशकों का आकर्षण: इन सभी कारणों से वैश्विक अनिश्चितता के बीच स्थिरता तलाश रहे निवेशकों के लिए सोना दैनिक आकर्षण का केंद्र बन गया है, जिसके कारण इस साल अब तक इसकी कीमतों में 59% की वृद्धि हुई है।

क्या अगले एक महीने में सोना सस्ता होगा?
एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले कुछ महीनों तक सोने की कीमत में गिरावट की संभावना कम है। बाजार में यह स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है जब सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश और शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेश में एक साथ बढ़ोतरी हो। इस बार ऐसा ही हो रहा है। शेयर बाजार में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है और साथ ही सोने-चांदी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह रुझान बताता है कि आने वाले कुछ महीनों तक सोने की कीमतें सस्ती नहीं होने वाली हैं।