Gold Silver Price Crash: 5 दिन में बदले दाम, सोना 10,560 और चांदी 37,000 रुपए हुई सस्ती

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 05:48 PM

gold silver price crash gold and silver prices fall sharply in five days

पिछले पांच कारोबारी दिनों में घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को 1,66,077 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुए सोने का भाव शुक्रवार तक 1,61,634 रुपये पर आ गया। चांदी में भी करीब 37,000 रुपये की कमी हुई। विशेषज्ञों...

नेशनल डेस्कः अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। पिछले पांच दिनों में सोने में 10,560 रुपये और चांदी में करीब 37,000 रुपये तक की कमी दर्ज हुई है, जिससे निवेशकों और व्यापारियों के लिए यह हफ्ता चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

5 दिन में सोने में 10,560 रुपये तक की गिरावट

इस हफ्ते सोमवार, 2 मार्च को सोने का भाव 1,66,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिन के उच्चतम स्तर पर सोना 1,69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। वहीं शुक्रवार, 6 मार्च को सोने का बंद भाव 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिन के न्यूनतम स्तर पर सोना 1,59,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। इस प्रकार पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में 4,440 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। अगर उच्च और निम्न स्तर के आंकड़ों की तुलना करें, तो सोने में 10,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतें भी दबाव में रही। सोमवार, 2 मार्च को चांदी का भाव 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 2,97,799 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी का बंद भाव 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम रहा और दिन के न्यूनतम स्तर पर यह 2,60,809 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई। इस तरह, चांदी में पांच दिनों में 10,196 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई। उच्च और निम्न स्तरों को देखें तो पांच दिन में चांदी में 36,990 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी आई।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने सोने पर दबाव डाला है। यदि अंतरराष्ट्रीय तनाव में कमी आती है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं।

वैश्विक बाजार में स्थिति

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स पर सोना 1.58% बढ़कर 5,158.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि गोल्ड स्पॉट 1.76% की तेजी के साथ 5,171.74 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी वैश्विक बाजार में बढ़त रही। कॉमेक्स पर चांदी 2.59% बढ़कर 84.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुई, जबकि सिल्वर स्पॉट 2.79% की तेजी के साथ 84.54 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!