Gold Silver Price Hike : सोना 1.5 लाख के पार, चांदी 2.5 लाख के करीब... अचानक गोल्ड-सिल्वर ने दिया बड़ा झटका

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 05:28 PM

the gold rally continues for three weeks will gold now cross 5 000

पिछले तीन हफ्तों से कीमती धातुओं के बाजार में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते भी सोने की कीमतों में 1.65 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना...

नेशनल डेस्क : पिछले तीन हफ्तों से कीमती धातुओं के बाजार में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते भी सोने की कीमतों में 1.65 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने भी तेजी का साथ देते हुए मई वायदा में 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया।

खुदरा बाजार में भी तेजी बरकरार

खुदरा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में इसी तरह की तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना हफ्ते की शुरुआत में 1,47,891 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 1,50,327 रुपये पर पहुंच गया। चांदी की रफ्तार इससे भी तेज रही। 999 शुद्धता वाली चांदी सोमवार को 2,31,028 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो सप्ताह के अंत तक 2,39,934 रुपये पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

सोने की कीमतों में इस उछाल के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती मांग है। जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव या अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी ने भी सोने को मजबूती दी है।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीजफायर वार्ता से वैश्विक तनाव कुछ कम हुआ है, जिसका असर डॉलर पर दबाव के रूप में दिखा। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में बाजार यह अनुमान लगा रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है- जो सोने के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।

आगे क्या? जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स (Comex) पर सोना साप्ताहिक आधार पर करीब 3 फीसदी बढ़कर 4,787.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 5,000 डॉलर का स्तर एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक और तकनीकी बाधा है। यदि सोना इस स्तर को पार कर जाता है, तो इसमें और तेज रैली देखने को मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये और डॉलर की चाल अहम भूमिका निभाएगी। हाल में रुपये की मजबूती ने सोने की कीमतों को कुछ हद तक संतुलित रखा है। तकनीकी रूप से MCX पर सोने के लिए 1,48,000 से 1,46,000 रुपये के बीच मजबूत सपोर्ट है, जबकि 1,54,000 से 1,55,000 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!