खुशखबरी: दिल्ली-NCR को मिली नई रफ्तार, दौड़ी Namo Bharat Express, अब चंद मिनटों में पूरा होगा सफर

Edited By Updated: 02 May, 2025 09:24 AM

good news delhi ncr gets new speed namo bharat express runs

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की नमो भारत ट्रेन ने आखिरकार शहर के अंदरूनी हिस्से तक अपना पहला सफर पूरा किया। बृहस्पतिवार को यह हाई-स्पीड ट्रेन न्यू अशोक नगर से आनंद विहार होते हुए मेरठ के आखिरी स्टेशन मोदीपुरम तक...

नेशनल डेस्क। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की नमो भारत ट्रेन ने आखिरकार शहर के अंदरूनी हिस्से तक अपना पहला सफर पूरा किया। बृहस्पतिवार को यह हाई-स्पीड ट्रेन न्यू अशोक नगर से आनंद विहार होते हुए मेरठ के आखिरी स्टेशन मोदीपुरम तक पहुंची।

उत्साह का सैलाब, वीडियो हुए वायरल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने शताब्दीनगर से मोदीपुरम के बीच नमो भारत का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। इससे पहले ट्रेन का ट्रायल रन मेरठ साउथ स्टेशन से शॉपरिक्स मॉल के पास शताब्दीनगर तक ही सीमित था। आज जब नमो भारत पहली बार मोदीपुरम पहुंची तो उत्साहित लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद किया और इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कीं। एक-दूसरे को फोन करके भी इस महत्वपूर्ण घटना की जानकारी दी गई। उम्मीद है कि जून महीने तक इस रूट पर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

 

 

 

मेरठ से दिल्ली की दूरी हुई कम

यह पहली बार था जब नमो भारत मेरठ के अंडरग्राउंड सेक्शन में भी दौड़ती हुई दिखाई दी। शहर के अंदरूनी हिस्से को हाई-स्पीड परिवहन के माध्यम से दिल्ली से जोड़ने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। अभी तक परिचालित खंड के दोनों छोरों पर न्यू अशोक नगर और सराय काले खां, तथा मेरठ साउथ और शताब्दी नगर के बीच ही ट्रायल रन किए जा रहे थे। इस दौरान नमो भारत ट्रेन को शताब्दी नगर से बेगमपुल होते हुए मोदीपुरम स्टेशन तक सफलतापूर्वक चलाया गया।

55 किलोमीटर का सफर जारी, 82 KM का लक्ष्य

वर्तमान में नमो भारत हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन न्यू अशोक नगर और आनंद विहार से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच कुल 55 किलोमीटर के खंड पर हो रहा है। इस रूट पर न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ सहित कुल 11 स्टेशन शामिल हैं।

एक बार जब दिल्ली-मेरठ के बीच पूरे 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू हो जाएगा तो यह दूरी महज 55 मिनट में तय की जा सकेगी। मेरठ मेट्रो सहित इस पूरी महत्वाकांक्षी परियोजना को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!