Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Apr, 2026 09:18 AM

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे राजधानी वासियों को आज तड़के हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने सुकून दिया। वहीं मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज...
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे राजधानी वासियों को आज तड़के हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने सुकून दिया। वहीं मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा कि राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार तड़के दिल्ली के कई इलाकों में आसमान में घने बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) की वजह से मौसम ने यह अचानक करवट ली है।

50km की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। दिल्ली में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो सामान्य से काफी कम है।

30 अप्रैल तक रहेगा खुशनुमा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश और बादलों का यह खेल 30 अप्रैल तक जारी रह सकता है। इससे अगले 48 घंटों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और पेड़ों या कच्चे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है।