वेटनरी स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया इंटर्नशिप भत्ता, जानिए अब कितना मिलेगा

Edited By Updated: 18 May, 2026 08:35 PM

good news for veterinary students yogi government increases internship allowanc

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को पशु चिकित्सा छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते को तीन गुना बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भत्ते को 4,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को पशु चिकित्सा छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते को तीन गुना बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भत्ते को 4,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया गया। दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में पशुधन की बड़ी संख्या और अर्थव्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए पशु चिकित्सकों की जिम्मेदारी काफी अहम है।

 उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, महामारियों के नियंत्रण और उन्नत नस्लों के संवर्धन में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ भत्ता उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मिलेगा। 

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 300 छात्रों को 4,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है। हरियाणा, कर्नाटक और केरल में दिए जा रहे इंटर्नशिप भत्ते के अध्ययन के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकार पर करीब 4.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा, शिक्षा और कार्य के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी तथा समानता के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!