राहुल का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष : छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती

Edited By Updated: 19 May, 2026 12:55 AM

rahul s jibe at the prime minister if there is nothing to hide

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के दावों को लेकर सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती।" कांग्रेस नेता ने नॉर्वे में एक...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के दावों को लेकर सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती।" कांग्रेस नेता ने नॉर्वे में एक पत्रकार का वीडियो साझा करते हुए 'एक्स' पर ये टिप्पणी की।

वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से सवाल नहीं लिए। राहुल गांधी ने कहा, "भारत की छवि का क्या होता है जब दुनिया एक समझौतावादी प्रधानमंत्री को घबराते हुए और कुछ सवालों से भागते हुए देखती है?" प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस यात्रा क्रम में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ प्रमुख द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए दिन में ओस्लो पहुंचे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!