Edited By Radhika Salwan,Updated: 06 Apr, 2026 02:57 PM

अगर आपका आईफोन खरीदने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। Apple का लेटेस्ट iPhone 17 अब भारी डिस्काउंट के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत पर उपलब्ध है। Croma और Tata Neu के खास ऑफर्स ने इस प्रीमियम डिवाइस को आम बजट के करीब ला...
iPhone 17 Price Discount: अगर आपका आईफोन खरीदने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। Apple का लेटेस्ट iPhone 17 अब भारी डिस्काउंट के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत पर उपलब्ध है। Croma और Tata Neu के खास ऑफर्स ने इस प्रीमियम डिवाइस को आम बजट के करीब ला दिया है।
iPhone 17 पर मिलेगा इतना डिस्काउंट
iPhone 17 (256GB) की लिस्टेड कीमत ₹82,900 है, लेकिन ऑफर्स की मदद से आप इसे आधी कीमत पर पा सकते हैं। डिस्काउंट की डिटेल इस प्रकार है-
- कूपन डिस्काउंट: क्रोमा पर ₹1,658 की सीधी बचत।
- एक्सचेंज ऑफर: पुराने स्मार्टफोन पर ₹23,500 तक की वैल्यू।
- एक्सचेंज बोनस: पुराने फोन को बदलने पर ₹8,000 का अतिरिक्त बोनस।
- Tata Neu Coins: खरीदारी पर ₹4,974 मूल्य के न्यू कॉइन्स का फायदा।
- प्रभावी कीमत: इन सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹44,768 रह जाती है।

iPhone 17के फीचर्स
Apple ने इस बार iPhone 17 में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो पहले केवल 'Pro' मॉडल्स तक सीमित थे:
- डिस्प्ले: इसमें 6.3 इंच की OLED Super Retina XDR स्क्रीन है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी 3,000 निट्स की ब्राइटनेस इसे कड़ी धूप में भी चमकदार बनाए रखती है।
- प्रोसेसर: फोन में लेटेस्ट A19 चिपसेट (3nm) दिया गया है, जो गेमिंग और AI टास्क के लिए सुपरफास्ट है। यह iOS 26 और एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) को पूरी तरह सपोर्ट करता है।
- कैमरा: पीछे की तरफ 48MP का ड्यूल कैमरा सेटअप है (वाइड + अल्ट्रा-वाइड) जो मैक्रो फोटोग्राफी और 2x टेलीफोटो सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए 18MP का ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है।
- बिल्ड और बटन्स: इसमें कस्टमाइजेबल Action Button और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए नया Camera Control बटन दिया गया है।
स्टोरेज में बड़ा बदलाव
एप्पल ने इस बार बेस वेरिएंट की स्टोरेज को बढ़ाकर 256GB कर दिया है। यानी अब आपको कम कीमत में दोगुना स्पेस मिलेगा। बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें नई Ceramic Shield 2 दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत बनाती है।