गैर मर्द के सुडोल बदन पर आ गया पत्नी का दिल, पति को था तांत्रिक पर शक, फिर 100 गज जमीन का लालच...

Edited By Updated: 17 Aug, 2025 11:44 AM

greater noida 5 accused of murdering a tantrik arrested

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के घर से भाग जाने का जिम्मेदार एक तांत्रिक को ठहराया और बदले में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिससे अंधविश्वास...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के घर से भाग जाने का जिम्मेदार एक तांत्रिक को ठहराया और बदले में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिससे अंधविश्वास और धोखे की एक खौफनाक कहानी का खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की है। 2 अगस्त को लापता हुए 45 वर्षीय तांत्रिक नरेश प्रजापति का शव 3 अगस्त को बुलंदशहर की एक नहर में मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 5 आरोपियों- नीरज कुमार, सुनील कुमार, सौरभ कुमार, प्रवीण मावी और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इस हत्या का मुख्य आरोपी प्रवीण शर्मा है। उसकी पत्नी 2022 में किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई थी। शर्मा को शक था कि तांत्रिक नरेश प्रजापति ने अपनी 'अलौकिक शक्तियों' का इस्तेमाल कर उसकी पत्नी को प्रभावित किया और उसे भगा दिया। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu में चौंकाने वाला खुलासा: 'Chili Chicken' के नाम पर बेचा जा रहा था चमगादड़ का मांस

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्रवीण शर्मा ने अपने चार साथियों को इस हत्या में शामिल होने के लिए एक सौ गज जमीन और एक लग्जरी कार का लालच दिया था। 2 अगस्त को उन्होंने तांत्रिक नरेश प्रजापति को एक धार्मिक अनुष्ठान के बहाने बुलाया।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: नोएडा पुलिस ने मिलावटखोर गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने प्रजापति को अपनी कार में बैठाया और उसके ही दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की। जब वह बेहोश हो गया तो उसे बुलंदशहर ले जाकर एक तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण मावी ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना समाज में फैले अंधविश्वास और उसके खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!