गुजरातः पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, No Flying Zone में दिखा ड्रोन; तीन लोग हिरासत में

Edited By Updated: 24 Nov, 2022 10:57 PM

gujarat major lapse in pm modi s security drone seen in no flying zone

गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल के पास कथित रूप से कैमरा लगा ड्रोन उड़ाने के मामले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी

नेशनल डेस्कः गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल के पास कथित रूप से कैमरा लगा ड्रोन उड़ाने के मामले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए एक रैली को संबोधित किया। जिलाधिकारी ने सुरक्षा कारणों से रैली स्थल के पास ड्रोनों की उड़ान पर रोक लगा रखी थी।
PunjabKesari

पुलिस निरीक्षक भरत पटेल ने बताया कि पुलिस ने रैली से पहले कुछ लोगों को रिमोट से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल कर भीड़ की तस्वीर लेते हुए देखा। उन्होंने कहा, ‘‘ये तीन स्थानीय लोग अपने निजी मकसद से भीड़ की तस्वीरें खींच रहे थे। हमने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।''
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!