Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Apr, 2026 08:45 AM

हरियाणा के गुरुग्राम में एक वर्कशॉप के अंदर हंसी-मजाक ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब एक मजदूर की जान चली गई। मामूली विवाद और शरारत के चलते एक युवक ने अपने ही साथी कर्मचारी के शरीर में एयर कंप्रेसर (हवा भरने वाली मशीन) से हवा भर दी जिससे उसकी...
Gurugram Workshop Death : हरियाणा के गुरुग्राम में एक वर्कशॉप के अंदर हंसी-मजाक ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब एक मजदूर की जान चली गई। मामूली विवाद और शरारत के चलते एक युवक ने अपने ही साथी कर्मचारी के शरीर में एयर कंप्रेसर (हवा भरने वाली मशीन) से हवा भर दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना गुरुग्राम की एक वर्कशॉप की है जहां हरविंदर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ काम करता था। पुलिस के अनुसार काम के दौरान हरविंदर और उसके एक सहकर्मी के बीच हंसी-मजाक चल रहा था जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से और सनक में आकर एयर कंप्रेसर की नोजल हरविंदर के प्राइवेट पार्ट पर लगा दी और मशीन चालू कर दी।
आंतें फटने से हुई Death
हवा का दबाव इतना तेज था कि वह सीधे हरविंदर के शरीर के अंदरूनी अंगों में घुस गई। हवा के अत्यधिक प्रेशर की वजह से हरविंदर की आंतें (Intestines) बुरी तरह फट गईं। उसकी हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: Box Office King: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड धमाका, 22 दिनों में कमाए 1,665 करोड़, रणवीर सिंह ने रचा इतिहास
उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
हरविंदर की मौत ने उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। वह अपने पीछे पांच बच्चों और पत्नी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यह केवल एक जानलेवा मजाक था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी।