Hanuman Chalisa ने बनाया रिकॉर्ड, YouTube पर 2 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला भारतीय गाना

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 02:02 PM

hanuman chalisa made a record

टी-सीरीज भक्ति चैनल पर रिलीज गुलशन कुमार निर्मित और अभिनीत हनुमान चालीसा ने वीडियो यूट्यूब पर दो बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। हनुमाल चालीसा गीत हरिहरन द्वारा गाया गया है और ललित सेन और चंदर द्वारा रचित है। पिछले साल ही टी-सीरीज की हनुमान...

नेशनल डेस्क: टी-सीरीज भक्ति चैनल पर रिलीज गुलशन कुमार निर्मित और अभिनीत हनुमान चालीसा ने वीडियो यूट्यूब पर दो बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। हनुमाल चालीसा गीत हरिहरन द्वारा गाया गया है और ललित सेन और चंदर द्वारा रचित है। पिछले साल ही टी-सीरीज की हनुमान चालीसा ने यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज पार किए थे, और अब इसने केवल एक साल के अंदर एक बिलियन व्यूज और दर्ज कर लिए हैं।

 

गुलशन कुमार के पुत्र और टी-सीरीज़ के चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर, भूषण कुमार ने कहा कि टी-सीरीज़ के लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण है कि हनुमान चालीसा गीत ने यूट्यूब पर दो बिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं। यह इस मुकाम तक पहुंचने वाला भारत का पहला गाना है। यह मेरे पिता गुलशन कुमार के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है और मैं दावे के साथ यह कह सकता हूं कि वे हमेशा हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!