भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, तंजानिया को भेजी 2 टन मेडिकल मदद

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 08:03 PM

india gifts 2 tonnes of medical supplies to tanzania

भारत ने तंजानिया के दर-ए-सलाम स्थित अस्पताल को 2 टन मेडिकल सहायता दी। इसमें ऑक्सीजन मशीन, दवाएं और उपकरण शामिल हैं। यह कदम भारत की वैश्विक मानवीय नीति और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।

International Desk:  भारत ने मानवीय सहायता के तहत तंजानिया के दार एस सलाम (Dar es Salaam) में स्थित श्री हिंदू मंडल अस्पताल (Shree Hindu Mandal Hospital) को करीब 2 टन जीवनरक्षक मेडिकल सामान दिया है। यह कदम भारत की वैश्विक सहयोग और मदद की नीति को दर्शाता है। इस मदद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप, स्टेथोस्कोप, इनहेलर, सिरिंज, दस्ताने, बैंडेज और व्हीलचेयर जैसे जरूरी उपकरण शामिल हैं। इससे अस्पताल की इलाज और जांच की क्षमता मजबूत होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

 


भारतीय उच्चायुक्त बिश्वाद्वीप डे (Bishwadip Dey) ने कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और सहयोग का प्रतीक है। वहीं अस्पताल के ट्रस्टी कौशिक एल. रमैया (Kaushik L Ramaiya) ने इस मदद के लिए भारत का धन्यवाद किया। इससे पहले भी भारत फरवरी में इसी अस्पताल को वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल उपकरण दे चुका है। इससे साफ है कि भारत लगातार तंजानिया के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने में मदद कर रहा है और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!