हज यात्रा शुरू, भारतीय यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा (Video)

Edited By Updated: 18 Apr, 2026 07:35 PM

first batch of indian pilgrims arrives in saudi arabia for hajj

भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंच गया। सुहेल एजाज खान ने मदीना एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस साल करीब 1.75 लाख भारतीय हज पर जाएंगे, जिनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

International Desk: सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वार्षिक हज यात्रा के तहत भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को सऊदी अरब पहुंच गया। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''भारतीय हज यात्रियों के पहले जत्थे का मदीना हवाई अड्डे पर भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और महावाणिज्यदूत फहद सूरी तथा हज मंत्रालय के उप मंत्रियों महामहिम प्रोफेसर अब्दुलअजीज ए. वज्जान और महामहिम इंजीनियर अयाद अब्दुल रहमान रहबिनी और अन्य वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों ने स्वागत किया।''

 

दूतावास ने बताया कि खान ने मदीना हवाई अड्डे पर सुविधाओं का निरीक्षण किया और हज यात्रियों की सहायता कर रहे भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों से मुलाकात की। दूतावास ने सभी भारतीय हज यात्रियों को 'सुचारु, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाले हज अनुभव' की शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को खान ने भारतीय हज यात्री कार्यालय और हज क्लिनिक का दौरा किया और हज यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस वर्ष हज के लिए कुल 1,75,025 लोगों के सऊदी अरब जाने की उम्मीद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!