बारिश-बाढ़ से हाहाकार: पंजाब से लेकर दिल्ली और कश्मीर तक हालात गंभीर, जानिए 10 राज्यों का लेटेस्ट अपडेट

Edited By Updated: 06 Sep, 2025 03:53 PM

havoc due to rain and flood situation is serious from punjab to delhi and kashmi

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन ने...

नेशनल डेस्क : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: आफत के अगले 24 घंटे, IMD ने इन जिलों मे जारी किया हाई अलर्ट

पंजाब: पंजाब सरकार के अनुसार, 23 जिलों के 1948 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में 1,72,323 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। अब तक 43 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड: 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य ने प्रधानमंत्री से कुल 5,702 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है, गंगोत्री मार्ग लगभग एक महीने से बंद है और यमुनोत्री मार्ग बाधित होता रहता है।

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन कई इलाकों में पानी जमा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 6 सितंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है, हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज से गुजरने वाली 35 रेलगाड़ियां 6 सितंबर शाम 4 बजे तक रद्द और डायवर्ट की गई हैं।

राजस्थान: मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में 5-6 सितंबर और पश्चिमी राजस्थान में 7 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

गुजरात: 5 से 7 सितंबर तक गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश, वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 6-7 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है और फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के लिए पोर्टल खोला गया है, ताकि नुकसान दर्ज किया जा सके और उसकी भरपाई की जा सके।

जम्मू-कश्मीर घाटी: कश्मीर घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। घाटी के अधिकांश शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। जम्मू-कश्मीर राजमार्ग को 7 सितंबर तक यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - GST रिफॉर्म का फायदा: लॉन्च होते ही 6 लाख रुपये सस्ती हुई ये ड्रीम कार

मध्य प्रदेश: अगले 24 घंटे में अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खरगोन, खंडवा और रतलाम में फ्लैश फ्लड का खतरा है। भोपाल, ग्वालियर, सागर, छतरपुर, जबलपुर और अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। खरगोन जिले में नर्मदा नदी उफान पर है, औकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अहिल्या घाट तक पानी पहुंच गया।

झारखंड: 6 और 7 सितंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 5 से 9 सितंबर तक गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है।

महाराष्ट्र: पालघर, नासिक और नवी मुंबई में 6 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

पूरे देश में बाढ़ और बारिश का असर जारी है। प्रशासन और आपदा विभाग लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, जबकि नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!