अब 4 साल से कम उम्र के बच्चों को सर्दी- जुकाम में नहीं दे सकेंगे कफ-कोल्ड की ये दवाएं, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 12:28 PM

health ministry curbs fixed dose combination drug use in toddlers

सरकार ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'क्लोरफेनिरामाइन मेलेट' और 'फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड' वाले सभी 'फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन' (एफडीसी) यानी Fixed-dose combination वाली दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पाबंदी लगा...

नई दिल्ली: सरकार ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'क्लोरफेनिरामाइन मेलेट' और 'फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड' वाले सभी 'फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन' (एफडीसी) यानी Fixed-dose combination वाली दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने यह चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य कर दिया है कि इन दवाओं का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इससे पहले सरकार ने 15 अप्रैल 2025 को जारी एक अधिसूचना के जरिए इन दोनों रासायनिक यौगिकों वाले कुछ एफडीसी पर इसी आयु संबंधी चेतावनी के साथ पाबंदियां लगाई थीं।

ये भी पढ़ें-  आज शुरु हुई BJP की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक, ‘मोदी@25’ कार्यक्रम पर रहेगा फोकस

नयी अधिसूचना के तहत अब इन दोनों यौगिकों वाले सभी दवा संयोजनों पर यह पाबंदी लागू होगी। यह फैसला एक विशेषज्ञ समिति और औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीटीएबी) की सिफारिशों के बाद लिया गया है। सरकार ने कहा कि इन दवा संयोजनों का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है और इनके सुरक्षित विकल्प भी उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्लीवालों आज जरा संभल कर निकलें घर से बाहर, IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी- तूफान का अलर्ट

दवा निर्माताओं को इन दवाओं के लेबल, पैकेट के अंदर दिए जाने वाले सूचना पत्र और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी लिखने का निर्देश दिया गया है-'' 'फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन' का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।'' यह अधिसूचना औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत जारी की गई है और राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रभावी हो गई है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!