देश के इस राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, मुख्यमंत्री ने किया हवाई दौरा

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 06:05 AM

heavy rain alert issued in this state of the country for the next four days

देश के अधिकांश राज्यों में जारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तराखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और...

National Desk : देश के अधिकांश राज्यों में जारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तराखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तरकाशी में हवाई निरीक्षण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मार्ग के सिलाई बैंड और ओजरी बैंड खंडों का हवाई सर्वेक्षण किया। इन इलाकों में हाल ही में हुई भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बह गए हैं, जिससे तीर्थस्थल से संपर्क बाधित हो गया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

यमुनोत्री मार्ग पर यातायात बाधित
उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड और ओजरी के बीच दो स्थानों पर पूरी तरह से बंद हो गया है। उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, राजमार्ग का एक हिस्सा बह जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध है, जिससे स्थानीय यातायात और तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मार्ग को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए
शुक्रवार को ओजरी में क्षतिग्रस्त हिस्से पर वैली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। सिलाई बैंड तक वाहनों से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है और जरूरत के अनुसार साइट पर और सामग्री भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने और राष्ट्रीय राजमार्ग की पूरी तरह बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ यमुनोत्री तीर्थयात्रियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!