Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Jun, 2026 08:34 AM

चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे देशवासियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। मॉनसून के आगमन के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के...
India Heavy Rainfall Alert 19 States : चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे देशवासियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। मॉनसून के आगमन के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के करीब 19 राज्यों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
Delhi-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम काफी हलचल भरा रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम दो अलग-अलग हिस्सों में करवट लेगा। पहले चरण यानि कि सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं अगर दूसरे चरण यानि कि शाम से रात की बात की जाए तो शाम के वक्त एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज के साथ बहुत हल्की बूंदबांदी (Drizzling) होने के आसार हैं।

जानें कहां-कहां होगी आफत की बारिश?
मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अगले 5 से 7 दिनों का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है:
क्षेत्र / राज्य, मौसम का पूर्वानुमान (IMD Alert)
केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत, मॉनसून सक्रिय होने से अगले 5-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेज बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पहाड़ी इलाके (J&K, हिमाचल, उत्तराखंड), ऊंचाई वाले छिटपुट इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की आशंका।
मैदानी इलाके (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, UP, बिहार), धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की छिटपुट बारिश का अनुमान।

कुछ राज्यों में अब भी सताएगी उमस और लू
मौसम विभाग ने साफ किया है कि केरल में मॉनसून आने के बावजूद देश के कुछ हिस्सों को अभी गर्मी से तुरंत राहत नहीं मिलने वाली है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ चुनिंदा इलाकों में मौसम काफी गर्म और उमस भरा (Humid) बना रहेगा। इसके अलावा बिहार के लोगों के लिए चेतावनी है कि वहां 6 जून से एक बार फिर लू (Heatwave) की स्थिति शुरू हो सकती है जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।