Mumbai में आफत की बारिश: लोकल ट्रेनें लेट, पानी-पानी हुए ट्रैक, IMD ने जारी किया 'नाउकास्ट रेड अलर्ट'

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 09:49 AM

heavy rains affect mumbai local train services

मायानगरी मुंबई में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आज सुबह से ही शहर और इसके उपनगरों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इस भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक...

Mumbai Rain Alert : मायानगरी मुंबई में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आज सुबह से ही शहर और इसके उपनगरों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इस भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी-पानी हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश और कम विज़िबिलिटी (धुंधलेपन) के कारण लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

वहीं सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के अनुसार नेटवर्क के कई हिस्सों में विज़िबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। CPRO ने बताया कि हार्बर लाइन और मेन लाइन पर सर्विस में लगभग 5 से 10 मिनट की देरी हो रही है।

 

 

आज सुबह से ही शहर में हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में भारी जलजमाव हुआ जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आम जनजीवन पर असर पड़ा। अंधेरी, कुर्ला ईस्ट, SG बर्वे रोड, सिंधी सोसाइटी, चेंबूर, किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट इलाकों की तस्वीरों में सड़कों पर पानी भरा हुआ दिखा जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

 

 

शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई के दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ देखा गया। वहीं IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'नाउकास्ट रेड अलर्ट' जारी किया है। इसमें अगले तीन घंटों (सुबह 10:45 बजे तक) में कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे कमजोर ढांचों और निचले या जलजमाव वाले इलाकों में जाने से बचें पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 

 

 

मुलुंड के मीठागर म्युनिसिपल स्कूल में 230.8 मिमी बारिश हुई, इसके बाद मानखुर्द फायर स्टेशन (228.6 मिमी) और S वार्ड ऑफिस (227 मिमी) का स्थान रहा। शहर में F साउथ वार्ड ऑफिस में 223.8 मिमी बारिश दर्ज की गई इसके बाद G साउथ वार्ड ऑफिस (208.2 मिमी) और वडाला के B नाडकर्णी पार्क म्युनिसिपल स्कूल (206.2 मिमी) में बारिश हुई। 

पश्चिमी उपनगरों में, SWM सांताक्रूज़ वर्कशॉप में 223.4 मिमी बारिश दर्ज की गई इसके बाद नारियल वाडी स्कूल, सांताक्रूज़ (222.2 मिमी), अंधेरी फायर स्टेशन (213.2 मिमी), K ईस्ट वार्ड ऑफिस (200.8 मिमी) और K वेस्ट वार्ड ऑफिस (200.6 मिमी) का स्थान रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!