Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 06:29 PM

heavy rain with thunderstorms likely for the next 24 hours imd issues yellow

मुंबई में मानसून ने जाते-जाते एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को भी मुंबई और आसपास के जिलों के लिए येलो...

नेशनल डेस्क: मुंबई में मानसून ने जाते-जाते एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को भी मुंबई और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
IMD के अनुसार, मुंबई में आज दिन भर गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि सुबह से कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन तेज बारिश का सिलसिला अभी शुरू नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश मानसून के अंतिम चरण का हिस्सा है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इन राज्यों तक वंदे भारत में करें सफर, बुकिंग शुरू, जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

यात्रियों के लिए चेतावनी
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए IMD ने यात्रियों को सतर्क रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। अगर बारिश की तीव्रता बढ़ती है तो लोकल ट्रेन, बस और फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!