हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं जो जनता को हिसाब दे सकें, कांग्रेस ने युवाओं पर गोलियां और लाठियां चलवाईंः अमित शाह

Edited By Updated: 16 Nov, 2024 11:16 PM

hemant soren does not have the courage to give account to the public shah

केंद्रीय गृह एंव सकारिता मंत्री अमित शाह ने दुमका, मधुपुर और धनवार विधानसभा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह एंव सकारिता मंत्री अमित शाह ने दुमका, मधुपुर और धनवार विधानसभा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, जब झारखंड के लोग अलग राज्य बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस ने उनपर गोलियां और लाठियां चलवाई थी। कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अपना अधिकार नहीं दिया। लेकिन आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। हेमंत सोरेन भूल गए हैं कि, झारखंड के युवाओं ने लाठियां खाई थी। 

गृह मंत्री ने कहा कि, झारखंड को अलग राज्य हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने बनाया था। लेकिन अब झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है। उन्होंने कहा कि, हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति के मौके पर दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई, लेकिन हेमंत सोरेन ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि, मैं हेमंत सोरेन को बताना चाहता हूं कि, 15 नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी गौरव दिवस मनाने का काम किया था। 

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है,जो जनता को हिसाब दे सकें। शाह ने कहा, कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री बने, आज तक कोई धरती आबा के गांव नहीं गया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र पीएम है, जिन्होंने धरती आबा के गांव जाकर उनको प्रणाम किया है। 

उन्होंने कहा कि, धरती आबा का स्वप्न था जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल-जंगल-जमीन के साथ ही सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है। देश में पहली बार भाजपा-एनडीए ने ही एक गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बानाने का काम किया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!