तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 11:48 AM

high speed truck and car collide violently 4 people die on the spot

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से...

नेशनल डेस्क. बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से गोंडा जा रही एक कार को गणेशपुर मोड़ पर एक ढाबे के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों और घायलों का विवरण

इस हादसे में सुधीर मौर्य (35), उनकी पत्नी शांति मौर्य (33), जीजा रमाशंकर मौर्य (38) और कार चालक अयान कुरैशी (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (9) और अनवी (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के रिश्तेदार राधेश्याम मौर्य ने बताया कि कार में सवार सभी लोग कानपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहीं से लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।

जाम और पुलिस कार्रवाई

हादसे के बाद लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!