Edited By Rohini Oberoi,Updated: 15 Apr, 2026 12:29 PM

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में फिल्मी अंदाज में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 48 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले कारोबारी की गाड़ी को ट्रक से जोरदार टक्कर मारी और जब वे उससे भी बच गए तो उन पर...
Real Estate Agent Killed : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में फिल्मी अंदाज में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 48 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले कारोबारी की गाड़ी को ट्रक से जोरदार टक्कर मारी और जब वे उससे भी बच गए तो उन पर गोलियां बरसा दीं। इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।
राजू के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने बताया कि परिवार का संपत्ति विवाद संभवत: इसका मकसद हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजू करे के रूप में हुई है जो एक 'फार्म' का मालिक था और रियल एस्टेट के कारोबार में कथित तौर पर शामिल था। यह घटना मंगलवार शाम चार बजे से 4:30 बजे के बीच वियजपुरा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदिलाबाद गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्मण निंबर्गी ने कहा, ''संभवतः 'कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल'' (वाहन) के आने की सूचना मिलने के बाद ट्रक वहां आया और उसे टक्कर मार दी गई।''
यह भी पढ़ें: सावधान! मोटापे का नया विलेन ज्यादा खाना नहीं, आपकी पसंदीदा ब्रेड और चावल हैं जिम्मेदार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
उन्होंने बताया कि टक्कर के बावजूद पीड़ित व्यक्ति दुर्घटना में बच गया। एसपी ने कहा, उन्होंने चालक की तरफ का दरवाजा तोड़ दिया उस पर पथराव किया तथा गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है हालांकि इसका सटीक मकसद फिलहाल पता नहीं चल पाया है। निंबर्गी ने कहा, ''हमें संदेह है कि यह परिवार के भीतर संपत्ति का विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ठाणे: फर्जी IRS अधिकारी ने IIT मुंबई में एडमिशन के नाम पर महिला से ठगे 12.5 लाख रुपये
परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें और समय चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''अब तक हमें लगभग तीन गोलियों के सबूत मिले हैं तथा हम अन्य जानकारी जुटा रहे हैं।'' सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक और जांच टीम को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।