Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Apr, 2026 02:32 PM

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में 14 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई जबकि 8 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।...
Tragic road accident in Barmer: राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में 14 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई जबकि 8 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त बस में कुल 36 बच्चे सवार थे।
यह हादसा बायतू पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी और उसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बायतू के थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि निजी स्कूल की इस बस में 36 बच्चे सवार थे। हादसे में घायल हुए आठ बच्चों को बायतू अस्पताल से बालोतरा रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल वीरधाराम (14), निवासी भीमरलाई को जोधपुर रेफर कर दिया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से चोटिल आठ बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।