स्टेडियम में कुत्ता टहलाने पर एक्शनः गृह मंत्रालय ने किया IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरुणाचल तबादला

Edited By Updated: 26 May, 2022 11:08 PM

home ministry transfers ias sanjeev khirwar to ladakh

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर विवादों में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का क्रमश: लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया

नई दिल्लीः दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर विवादों में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का क्रमश: लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से खिरवार का लद्दाख तथा उनकी पत्नी आईएएस पत्नी दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया है। 
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उल्लेखनीय है कि खिरवार अपने पालतू कुत्ते को स्टेडियम में टहलाने को लेकर विवादों का सामना कर रहे थे। खिरवार अब तक दिल्ली में प्रमुख सचिव राजस्व के पद पर काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से इस बारे में रिपोर्ट भी मांगी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!