शर्मनाक घटना: 13 साल की मासूम, 30 से ज्यादा दरिंदे और 4 होटल, रूह कंपा देगी 5 दिनों की ये पूरी इनसाइड स्टोरी

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 05:28 PM

horrific incident involving a 13 year old girl from sri ganganagar

राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 13 साल की मासूम को बंधक बनाकर कई दिनों तक दरिंदों ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों इसका विरोध प्रदर्शन...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 13 साल की मासूम को बंधक बनाकर कई दिनों तक दरिंदों ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानते हैं कि कैसे सामने आया ये पूरा मामला

सहेली से मिलने गई थी मासूम, ऐसे शुरू हुआ खौफनाक खेल

इस मामले को लेकर सामने आई FIR के मुताबिक यह घटनाक्रम की शुरुआत 18 जून 2026 को हुई। पीड़ित बच्ची अपनी सहेली से मिलने श्रीविजयनगर आई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर न लौटी तो परिवार वालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बच्ची उसी रात श्रीगंगानगर पहुंची थी और घर लौटने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी थी। ई- रिक्शा चालक ने बच्ची को झांसे में लेकर चंद पैसों के लालच में उसे एक होटल चालक के हवाले कर दिया। 

 गैंगरेप के बाद तस्वीरें की वायरल

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि पीड़ित बच्ची को 4 अलग- अलग होटलों में ले जाया गया। 5 दिनों के अंदर होटल मालिकों ने उसे 30 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान जब बच्ची तड़पती थी, तो उसे चुप कराने और सुलाने के लिए जबरन शराब पिलाई जाती थी। इतना ही नहीं इस एक होटल मैनेजर ने इस घिनौने काम की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए अन्य ग्राहकों को भेजा।

अबतक 12 आरोपियों को किया गया अरेस्ट

लापता बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 22 जून को 'होटल जॉय इन' पर छापा मारकर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया, जिसके बाद इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में अबतक 12 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस अब चारों होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

प्रशासन और अवैध होटलों के नेटवर्क पर उठे गंभीर सवाल

स्थानीय दावों के मुताबिक, जिले में केवल 40 होटलों के पास ही वैध लाइसेंस हैं। जबकि अन्य होटल बिना किसी कानूनी पंजीकरण के अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!