पति बना हैवान, होटल में महिला CRPF का काटा हाथ, बाथरूम में फेंका

Edited By Updated: 26 Aug, 2023 09:58 PM

husband became a monster female crpf s hand was chopped off in the hotel

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक होटल में आपसी झगड़े के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक हेड कांस्टेबल का उसके पति ने कथित तौर पर हाथ काट दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक होटल में आपसी झगड़े के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक हेड कांस्टेबल का उसके पति ने कथित तौर पर हाथ काट दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह दंपति उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। उन्होंने शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे होटल में चेक इन किया था। महिला सीआरपीएफ की विभागीय परीक्षा देने के लिए शहर में थी। महिला होटल के रूम में बेड पर बंधी पाई गई जबकि उसकी कटी हुई हथेली शोचालय में पाई गई।

महिला अर्धबेहोशी की हालत में, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस के अनुसार, ऐसा संदेह है कि आरोपी ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी को कुछ खिलाया होगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसने शुक्रवार शाम उसका हाथ काट दिया। जब महिला को होश आया, तो उसने होटल स्टाफ को बुलाया, जिसने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी की जांच कर रहे हैं। महिला अर्धबेहोशी की हालत में है और उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल हमें मामले के बारे में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।'' 

आरोपी पति अभी गिरफ्त से बाहर
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, हम आरोपी पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो फरार है। इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!