ट्रेन में यात्री की शर्मनाक करतूत: खिड़की से पेशाब कर झटके हाथ, महिला के चेहरे पर गिरे छींटे; कोच में भारी हंगामा

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 12:03 AM

shameful act of a passenger in a train

चलती ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी का एक बेहद घिनौना और शर्मनाक मामला सामने आया है।

नेशनल डेस्क: चलती ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी का एक बेहद घिनौना और शर्मनाक मामला सामने आया है। सफर के दौरान महिला उस वक्त सन्न रह गई, जब उसके चेहरे पर अचानक कुछ तरल पदार्थ के छींटे आकर गिरे।

सच्चाई जानकर भड़के यात्री
शुरुआत में महिला को लगा कि शायद खिड़की से पानी की कुछ बूंदें अंदर आई होंगी, लेकिन कुछ ही देर बाद जब सामने आई सच्चाई का पता चला, तो पूरे डिब्बे का माहौल गरमा गया। जानकारी के मुताबिक, एक पुरुष यात्री खिड़की से पेशाब करने के बाद अपने हाथ झटक रहा था। इसी दौरान उसके हाथों से उड़े छींटे सीधे सामने बैठी महिला के चेहरे तक पहुंच गए।

आरोपी को यात्रियों ने घेरा
जैसे ही इस हरकत का पता चला, पीड़ित महिला समेत डिब्बे में मौजूद अन्य यात्री भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने तुरंत आरोपी यात्री को घेर लिया और उसकी इस शर्मनाक हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद काफी देर तक ट्रेन के अंदर हंगामे और तनाव की स्थिति बनी रही।

इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को लेकर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!