सुबह पति की अर्थी उठी, शाम को पत्नी की... एक ही दिन उजड़ गया जीवनसाथियों का साथ

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 10:17 PM

husband s funeral procession was taken out in morning and wife s in evening

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को 80 वर्षीय व्यक्ति की अंत्येष्टि के कुछ ही घंटे बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को 80 वर्षीय व्यक्ति की अंत्येष्टि के कुछ ही घंटे बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। 

रेवली गांव के निवासियों ने बताया कि रविवार तड़के अंतिम सांस लेने वाले भगवान तिवारी का सुबह अंतिम संस्कार किया गया जबकि कुछ ही घंटे बाद उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही दिन पति और पत्नी के निधन से परिवार शोक में है। भगवान तिवारी की अंत्येष्टि की जा रही थी, तो किसी ने भी सोचा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी की भी उसी घर से अंतिम यात्रा निकलेगी। 

ग्रामीणों के मुताबिक, तिवारी की अंत्येष्टि पूर्वाह्न 11 बजे की गई, जबकि दोपहर में उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और परिजन के कुछ समझने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तिवारी और उनकी पत्नी कई दशकों से हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाते थे और उम्र बढ़ने पर भी वे एक दूसरे का सहयोग करते थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!