पार्टनर को गैर-मर्दों के बिस्तर तक भेजना चाहता था प्रेमी, युवती ने संबंध बनाने से किया इंकार तो...

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 10:47 AM

purnia woman murdered for refusing to have relations with friends

बिहार के पूर्णिया जिले में 11 मार्च की रात हुई एक 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Purnia Murder Case 18 Year Old Girl : बिहार के पूर्णिया जिले में 11 मार्च की रात हुई एक 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

लापता होने से शुरू हुई गुत्थी

वारदात की शुरुआत 11 मार्च की रात 11 बजे हुई जब युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई। 12 मार्च को पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच और सर्विलांस का सहारा लिया जिससे मुख्य आरोपी सचिन तक पुलिस के हाथ पहुंचे।

मेले की सैर और साजिश का जाल

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सचिन ने बताया कि वह पिछले 3-4 महीनों से युवती के संपर्क में था। 11 मार्च की रात सचिन अपने तीन दोस्तों के साथ युवती को लेकर एक स्थानीय मेले में घूमने गया था। मेले के बाद वे सभी एक परिचित की चाय की दुकान पर रुके। आरोपी सचिन ने वहां युवती के साथ संबंध बनाए और फिर अपने अन्य दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

विरोध करने पर बेरहमी से हत्या

जब युवती ने आरोपियों की इस घिनौनी मांग का डटकर विरोध किया तो उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को एक बोरे में बंद किया और पास के ही एक मक्के के खेत में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश

गिरफ्तार सचिन की निशानदेही पर पुलिस ने मक्के के खेत से युवती का शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि SDPO बैसी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!