इजराइली हमलों से ईरान में तबाही ! लड़ाकू विमानों और धमाकों से कांपा तेहरान, 13 लोगों की मौत

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 11:08 AM

israeli airstrike hits building near tehran at least 13 killed

ईरान की राजधानी तेहरान के पास हुए भीषण हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस्लामशहर और कोम में भी हमले हुए। शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।

International Desk: ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया। सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा।

 

इस बीच, तेहरान में सोमवार तड़के हुए कई हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर किस चीज को निशाना बनाया गया। युद्ध के कारण ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय खाली है। इस विश्वविद्यालय पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है।

 

रिवोल्यूशनरी गार्ड और अन्य सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही। इस बीच, सरकारी समाचार पत्र 'ईरान' ने एक ऑनलाइन खबर में बताया कि दक्षिण तेहरान में स्थित शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोम में हुए हमले में किस चीज को निशाना बनाया गया है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!