सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले मरने की दी धमकी, साथी को दिया शादी का अल्टीमेटम.. बाद में मृत मिलीं

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 12:56 PM

hyderabad techie partner marriage ultimatum software employee hyderabad

हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी अपने फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिलीं। इससे पहले उन्होंने देर रात अपने एक सहकर्मी के साथ वीडियो कॉल की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।

 हैदराबाद: हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी अपने फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिलीं। इससे पहले उन्होंने देर रात अपने एक सहकर्मी के साथ वीडियो कॉल की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह हैदराबाद स्थित अपने फ्लैट में 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी फंदे से लटकी हुई मिलीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक सहकर्मी के साथ वीडियो कॉल के दौरान शादी को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

मृतक की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि वह पिछले चार साल से अपने एक सहकर्मी के साथ रिश्ते में थीं, जो उत्तराखंड का रहने वाला है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि उस व्यक्ति का तलाक का मामला चल रहा है। पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया, "महिला ने रात करीब 2:30 बजे उसे वीडियो कॉल किया, उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद था। कॉल के दौरान, उसने उसे छत के पंखे से बंधी एक 'चुन्नी' (स्कार्फ) दिखाई और धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगी।"

वह व्यक्ति सुबह करीब 5:30 बजे उसके फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। 'डायल 112' पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां महिला छत के पंखे से लटकी हुई मिली। क्राइम सीन की जांच के लिए एक टीम पहुंची और शव को उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!